मुझे कुछ ब्लोगरों से शिकायत है
Tuesday, September 30, 2008
प्रिय ब्लोगर मित्रों,मुझे उन ब्लोगर मित्रों से शिकायत है। जो अपने ब्लोग पर" शब्दपुष्टिकरण" को लगा कररखते हैं।जिस कारण टिप्पणी करनें वाले को काफी परेशानी होती है।ऐसे में टिप्पणी करने वाले का दोगुना समयलगता है।यह बात मुझे स्वयं टिप्पणियां करते समय अनुभव हुई। कई बार पोस्ट पढने के बाद कुछ टिप्पणी करने को मन करत है लेकिन जब शब्दपुष्टिकरण देखते हैं तो बिना टिप्पणी किय ही लौट जाते हैं।जिस से आप को टिप्पणी नही कर पाता।अत: उन ब्लोगर मित्रों से निवेदन है कि वे अपनें ब्लोग पर शब्दपुष्टिकरण ना लगाएं।
इसे हटाने के लिए आप अपने ब्लोग की सेटिग्स पर जाएं।फिर जहाँ टिप्पणियां लिखा है उसे किलकाएं।उस के बाद जहाँ लिखा है टिप्पणियों के लिए शब्दपुष्टिकरण दिखाएं उस के सामनें ही हाँ और नहीं लिखा है।वहाँ पर आप नहीं पर किलकाएं और फिर सेंटिग्स सहेजें पर किलकाएं।बस यह पुष्टिकरण हट जाएगा।यदि आप यह करते हैं तो मैं आप का आभारी रहूँगा :)
नोट:- यह लेख उन के लिए है जो नहीं जानते।

