Wednesday, January 5, 2011

भाईचारा



जब- जब
देश में दंगे होते हैं

हमारे नेता-
अपने-अपने लोगो से कहते हैं-
भाईचारा रखें।
उन के अनुयायी
हमेशा ऐसा ही करते हैं।
सदा इसका ही दम भरते हैं।


मुस्लिमों के लिये
हिन्दू भाई 
चारा बन जाते हैं
और हिन्दू भाईयों के लिये 
मुसलमान भाई 
चारा बन जाते हैं।
हमारे ये नेता
इसी तरह भाईचारा फैलाते हैं।
फिर हमारी बेवकूफियों पर मुस्कराते हैं।