कश्मीर हम और हमारे नेता  

Saturday, October 11, 2008

पहले कश्मीर अब असम में भी पाक झंडा उठाया जा रहा है।हमारे देश के कर्ण धार वोटों की राजनिति की खातिर आँखें बन्द किए बैठे हैं।हम तो बस सिर्फ विरोध चीख ही सकते हैं,लेकिन क्या हमारे चिल्लानें का असर हमारे देश के कर्णधारों पर कभी पड़ता है?

चंद सिरफिरों की हरकतें,चंद सिरफिरों का जनून।
बर्बाद कर रहा है, मेरे देश का कानून।
वोट की खातिर, मेरे नेता असूल बदलें,
लगता है धीरे-धीरे सफेद हो रहा है खून।

************

कुर्सियों की खातिर जलवा रहे तिरंगा।
शर्म नही आती,रोज हो रहा है दंगा।
जा कर इन्हें जगाओ,बेगैरतों को,
देश का ये नेता क्यूँ, सोच से है नंगा।

*********************

AddThis Social Bookmark Button
Email this post


9 टिप्पणियाँ: to “ कश्मीर हम और हमारे नेता

Design by Amanda @ Blogger Buster